मसूरी में गौशाला में आग, कई पशु मरे, लोहाघाट में वर्कशॉप में सामान हुआ राख

0
mussoorie-fire

रविवार की रात उत्तराखंड में दो जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। गढ़वाल और कुमाऊं में लगी आग में जनहानि नहीं हुई लेकिन पशु और सामान राख हो गए।

मसूरी के जौनपुर के सेंदुल गांव की एक गौशाला में रविवार रात आग लग गई। इस दुर्घटना में कई मवेशियों की जलकर मौत होने की ख़बर है।

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक वह कुछ कर पाते तब तक गौशाला जलकर ख़ाक हो गई थी। इस दुर्घटना में 20 बकरियों,16 गायों,3 भैंसों और 2 बैलों के मरने की सूचना है।

सोमवार की सुबह लोहाघाट टीआरसी के पास एक फोरविलर वर्क शॉप और कमरे में सुबह अचानक आग लगने का पता चला।

इस दुर्घटना में एक बाइक और कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में मकान मालिक भी झुलस गया है। मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *