अगर पकौड़े बेचना नौकरी है तो फिर भीख मांगना भी नौकरी है-पी चिदंबरम

0
अगर पकौड़े बेचना नौकरी है तो फिर भीख मांगना भी नौकरी है-पी चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा तलने वाले बयान की तीखी आलोचना करने पर भाजपा ने इसका विरोध किया है। मोदी के पकौड़े बेचने वाले शख्स को नौकरी बताने के बाद कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर पलटवार किया था। चिदंबरम ने कहा था कि अगर पकौड़े बेचना नौकरी है तो फिर भीख मांगना भी नौकरी है। उनके इस ट्विट के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर गरीबों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा है कि ईमानदारी से आजीविका कमाने वाले लोगों की तुलना भिखारियों से कर के कांग्रेस ने एक बार फिर इस देश के प्रत्येक गरीब-मजदूर-किसान और कर्मयोगी का अपमान किया है। एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पीएम ने कहा था कि अगर कोई शख्स पकौड़े बेचता है और शाम को अपने घर 200 रुपए ले जाता है तो क्या उसे रोजगार नहीं माना जाएगा। इसी बयान की वजह से सोशल मीडिया पर पीएम की आलोचना हुई थी।

चिदंबरम ने सरकार द्वारा नौकरी पैदा करने के दावों पर भी तंज कसा था। उन्होंने कहा था- हमारी कॉमनसेंस पर सरकार द्वारा रोजगार सृजन के झूठे दावों के जरिए होने वाले हमले के लिए तैयार रहें। 2017-18 के दौरान 70 लाख नई नौकरियों के दावे को दो विद्वानों ने पंक्चर कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *