देश में आए कोरोना के 11,106 नए मामले, 459 लोगों की हुई मौत

CORONA

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,106 नए मामले सामने आए हैं और 459 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब कुल मामलों की संख्या 3,44,89,623 है, कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,38,97,921 है और मरने वालों की संख्या 4,65,082 हो गई है।

देश में अब तक लगाई गई कोविड-19 वैक्सीन खुराक की कुल संख्या 1,15,23,49,358 है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 72,94,864 खुराक दी गई है।