सलमान खुर्शीद के बाद राशिद अल्वी के बिगड़े बोल, जय श्रीराम के नारे लगाने वालों को बताया निशाचर, बीजेपी का पलटवार

805635-rashid-alvi

सलमान खुर्शीद के बाद अब राशिद अल्वी ने हिंदुओं को लेकर विवादित बयान देकर सियासी माहौल को गरमा दिया है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जय श्रीराम बोलने वालों को राक्षस कहा है। उन्होंने कहा है कि जय श्रीराम बोलने वाले मुनि नहीं है। वह रामायण के उस कालनेमि राक्षस के समान हैं, जिसने हनुमान का रास्ता रोकने के लिए राम नाम का जाप किया था।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब ‘ सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हरम और आईएसआईएस से करने पर देश मे पहले से ही राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।