अब अख़बार काम और विकास नहीं बल्कि नकारात्मक समाचारों से पटे पड़ें हैं- अखिलेश यादव

0
Akhilesh Yadav
लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में बढते अपराध पर योगी सकरार को घेरा है। उन्होंने एक ट्वीट करके लिखा कि यूपी के लिए इससे ज़्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है कि अब अख़बार काम और विकास नहीं बल्कि नकारात्मक समाचारों से पटे पड़ें हैं। यही हाल रहा तो ‘हत्या-डकैती-लूट’ के साथ ‘पुलिस के दुरुपयोग’ के लिए अख़बारों को ऐसा दैनिक स्थायी स्तम्भ नहीं, बल्कि पूरा पृष्ठ ही शुरू करना पड़ेगा।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट के साथ एक समाचार पत्र में की फोटो भी पोस्ट की है। गौरतलब है कि हाल ही में राजधानी लखनऊ क्षेत्र में लगातार हो रही लूट और डकैती की वारदातों के चलते सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं ऐसे में अखिलेश यादव का यह ट्वीट काफी महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *