देश में आए कोरोना के 12514 नए मामले, पिछले 24 घंटे में हुई 251 मौतें

corona

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 251 मौतों के साथ भारत में कोरोना वायरस के 12,514 नए मामले दर्ज किए गए।

मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 1,58,817 तक कम हो गए हैं, जोकि 248 दिन में सबसे कम हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 31 अक्टूबर को कोविड-19 के लिए 8,81,379 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

देश में अब कुल मौत का आंकड़ा 4,58,437 हो गया है। भारत में, कोविड महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ”12,77,542 वैक्सीन की खुराक रविवार को शाम 7 बजे तक दी गई है।” मंत्रालय के अनुसार, देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल टीकाकरण 1,06,31,24,205 हो गया है।

देश भर में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।

ये समाचार भी पढ़ें :