जम्मू-कश्मीर: ड्रोन द्वारा हथियार गिराए जाने के मामले में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

drone

जम्मू-कश्मीर में एक ड्रोन द्वारा हथियार गिराए जाने के एक अन्य मामले में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। ड्रोन द्वारा हथियारों का एक जखीरा जम्मू के फलियां मंडल इलाके में गिराया गया था।

अनंतनाग जिले से दोनों को पूछताछ के लिए जम्मू ले जाया गया। सिपाही की पहचान खगुंड वेरीनाग के मलिक इशफाक के रूप में हुई है। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस का सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल और मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आसिफ मलिक का भाई है।