आज का दिन इतिहास में दर्ज, यह हर भारतीय की उपलब्धि: पीएम मोदी

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एम्स नई दिल्ली के झज्जर परिसर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।

उन्‍होंने कहा, ”आज जब हम देश के हर ज़िले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज बनाने पर बल दे रहे हैं तो इसमें निजी क्षेत्र की भूमिका भी बहुत अहम है। जब मरीज़ को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ़्त में इलाज मिलता है तो उसकी सेवा होती है। ये सेवाभाव ही है, जिसकी वजह से हमारी सरकार ने कैंसर की लगभग 400 दवाओं की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए हैं।”

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”भारत ने इतिहास रचा है। 100 करोड़ टीकाकरण हासिल करने पर देश को बधाई दी।”