लखीमपुर खीरी कांड: बसपा प्रमुख मायावती ने की न्यायिक जांच मांग की
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने लखीमपुर खीरी कांड की न्यायिक जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा, “बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद एससी मिश्रा को कल देर रात लखनऊ में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया था, जो अभी भी जारी है ताकि उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल किसान हत्याकांड की सही रिपोर्ट लेने लखीमपुर खीरी न जा सके। यह बहुत दुखद और शर्मनाक है।”
2. यूपी के दुःखद खीरी काण्ड में भाजपा के दो मंत्रियों की संलिप्तता के कारण इस घटना की सही सरकारी जाँच व पीड़ितों के साथ न्याय तथा दोषियों को सख्त सजा संभव नहीं लगती है। इसलिए इस घटना की, जिसमें अब तक 8 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है, न्यायिक जाँच जरूरी, बीएसपी की माँग।
— Mayawati (@Mayawati) October 4, 2021
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि रविवार को लखीमपुर खीरी की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई।
