लखीमपुर हिंसा मामले में कार्रवाई, केंद्रीय मंत्री के बेटे समेत 14 के खिलाफ केस दर्ज

6efc6bc55ed9af77571b9b47c6734b99_342_660

उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर में हिंसक झड़प के दौरान किसानों की मौत को लेकर केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा सहित 14 लोगों के विरुद्ध हत्‍या, आपराधिक साजिश और बलवा समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

खबरों के मुताबिक लखीमपुर के तिकुनिया थाने में उनके विरुद्ध हत्या, आपराधिक साजिश, दुर्घटना और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर बहराइच नानपारा के जगजीत सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई हे।

वहीं केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि किसानों के बीच छुपे हुए कुछ उपद्रवी तत्वों ने उनकी (भाजपा कार्यकर्ताओं) गाड़ियों पर पथराव किया, लाठी-डंडे से वार करने शुरू किए। फिर उन्हें खींचकर लाठी-डंडों और तलवारों से मारापीटा, इसके वीडियो भी हमारे पास हैं। उन्होंने गाड़ियों को सड़क से नीचे खाई में धक्का दिया। उन्होंने गाड़ियों में आग लगाई, तोड़फोड़ की। उनका बेटा कार्यक्रम समाप्त होने तक वहीं(कार्यक्रम स्थल) था, उन्होंने जिस प्रकार से घटनाएं की हैं यदि मेरा बेटा वहां(घटनास्थल पर) होता तो वो उसकी भी पीटकर हत्या कर देते।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है। उनके तीन कार्यकर्ता और ड्राइवर मारे गए हैं। वे इसके खिलाफ एफआईआर कराएंगे, इसमें शामिल सभी लोगों पर धारा 302 का केस लगाया जाएगा।

बता दें कि लखीमपुर हिंसा में रविवार को 4 किसानों सहित 8 मौत हुई थी। किसान नेताओं ने आरोप लगाया था कि मंत्री के बेटे के काफिले ने शामिल वाहनों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचला। इसके बाद हिंसा भड़क उठी और 4 किसानों के अन्य अलावा काफिले में शामिल चार अन्य लोग भी मारे गए।