अब सैलानी कैरावैन से भी ले सकते है उत्तराखण्ड के दिलकश नजारों का आनंद, जानिए क्या है इस वैन में खास
देहरादून। उत्तराखण्ड आने वाले सैलानी लक्जरी वैन से यहां के दिलकश नजारों का आनंद उठा सकेंगे। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटकों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए शनिवार को लग्जरी वैन सेवा कैरावान का शुभारम्भ किया।
अब उत्तराखंड आने वाले सैलानी, अपने परिजनों एवं मित्रों के संग आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वैन से दूरस्थ मनोरम पर्यटक स्थलों का भरपूर आनंद ले सकेंगे। इस कैरावेन में एलसीडी टीवी, सेटेलाइट टीवी, जीपीआरएस नेविगेशन सिस्टम, वॉशरूम, पैंट्री, कॉफी मेकर, माइक्रोवेव जैसे घर में मिलने वाली सारी सुविधाएं मौजूद हैं। इस लग्जरी वैन में पर्यटकों को घर जैसा माहौल मिलेगा।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस लग्जरी वैन का अनोखा अनुभव प्राप्त करने के लिए सैलानियों को ‘देवभूमि’ उत्तराखंड में सैर की अपील की है।
