यूएस का बड़ा खुलासा, अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों को निकाले के लिए भारत ने की थी मदद

28afghanistan-briefing-evacuation-end-videoSixteenByNineJumbo1600

अमेरिकी रक्षा विभाग ने खुलासा किया है कि तालिबान के 15 अगस्त को देश पर कब्जा करने के बाद भारत ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी और अपने नागरिकों व अन्य लोगों को निकालने में अमेरिका का सहयोग किया था।

 

किर्बी ने कहा, “दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में स्थिति की निगरानी जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई है।” उनकी बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान के योशीहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट मॉरिसन के साथ बुलाए गए क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले हुई है।

 

राजनाथ सिंह ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय मामलों पर चर्चा की। किर्बी ने कहा कि सिंह और ऑस्टिन ने “भारत-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त और खुला रखना सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।”