वीडियो वायरल होने के बाद करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा का तबादला

01_09_2021-ayush_sinha_21982412

करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अतिरिक्त सचिव, हरियाणा सरकार, नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) के रूप में तैनात किया गया है। हाल ही आयुष सिन्हा का एक वायरल वीडियो हुआ था, जिसमें वे पुलिसकर्मियों से विरोध कर रहे किसानों के सिर पर वार करने के लिए कहते नजर आ रहे थे। मामला तूल पकड़ने के बाद हरियाणा सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया।

 

वीडियो में वे कहते हुए सुनाई दिए कि ‘यह बहुत सिंपल और स्पष्ट है। कोई कहीं से हो, उसके आगे नहीं जाएगा। अगर जाता है तो उसका सिर फोड़ देना। कोई निर्देश या डायरेक्शन की जरूरत नहीं है, उठा-उठा कर मारना। हम किसी भी तरह से सिक्योरिटी ब्रीच नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त फोर्स है।