थोक महंगाई के मोर्चे पर राहत,3.58 फीसदी रही थोक महंगाई दर

0
sabji-bazar-01-1455598283_835x547

नई दिल्ली। दिसंबर में थोक महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलती दिखी है। दिसंबर में थोक महंगाई दर नवंबर के 3.93 फीसदी से घटकर 3.58 फीसदी रही है। बता दें कि अक्टूबर की डब्ल्यू.पी.आई. संशोधिक करके 3.68 फीसदी कर दी गई है। महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में डब्ल्यू.पी.आई. कोर महंगाई 3 फीसदी से बढ़कर 3.1 फीसदी रही है।

महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की थोक महंगाई दर बिना किसी बदलाव के 2.61 रही है। जबकि इस अवधि में खाने-पीने की चीजों की थोक महंगाई दर नवंबर के 4.10 से घटकर 2.91 फीसदी रही है। महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में प्राइमरी ऑर्टिकल्स की थोक महंगाई दर 5.28 फीसदी से गिरकर 3.86 फीसदी पर आ गई है।

सब्जियों की थोक महंगाई में गिरावट
महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में सब्जियों की थोक महंगाई दर 59.80 फीसदी से गिरकर 56.46 फीसदी पर आ गई है। वहीं नान-फूड ऑर्टिकल्स की थोक महंगाई दर नवंबर के -0.68 फीसदी के मुकाबले -0.34 फीसदी पर रही है। हालांकि महीने दर महीने आधार पर दिसंबर में फ्यूल, पावर की थोक महंगाई दर 8.82 फीसदी से बढ़कर 9.16 फीसदी पर आ गई है। जबकि मांस-मछली और अंडे की थोक महंगाई दर 4.73 फीसदी से घटकर 1.67 फीसदी पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *