देश में आए कोरोना के 39,361 नए मामले, 416 लोगों की हुई मौ

20_03_2020-coronavirus_20127413

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोरोना के 39,361 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,14,11,262 हो गई है। इसके साथ ही 416 नई मौतों के बाद कुल मरने वालों की तादाद 4,20,967 हो गई है।

 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,99,874 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,51,96,001 हो गया है।

 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में 22 जुलाई यानी बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के लिए 11,54,444 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,74,44,011 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।