मुख्यमंत्री का हरिद्वार भ्रमणः हरकी पैड़ी हरिद्वार में की मां गंगा की पूजाअर्चना, संतो का लिया आशीर्वाद
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरकी पैड़ी हरिद्वार में मां गंगा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर संत महात्माओं को सम्मानित कर उनका भी आर्शीवाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गंगा हमारी जीवन दायिनी है, हमारी आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का भी प्रतीक है। गंगा हमारे जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हम सबके सामुहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास में सफल होंगे। समाज के अन्तिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये हम सतत प्रयत्नशील रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वे जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिये निरन्तर प्रयासरत रहेंगे। छिद्दरवाला में मुख्यमंत्री का स्वागत क्षेत्रीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा भी किया गया।
हर की पैड़ी में गंगा पूजन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन, सुरेश राठौर प्रदीप बत्रा, आदेश चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, स्वामी चिदानंद मुनि, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा के साथ सभी अखाड़ों के संत महात्मा उपस्थित थे।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कनखल में हरिहर आश्रम पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज तथा जगतगुरु आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद जी से भी आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके उपरांत शान्तिकुंज पहुंचकर डॉ. प्रणव पण्डया जी से भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
