उत्तराखंड: गढ़वाल रेंज के इंस्पेक्टरों के तबादले, नई ट्रांसफर नीति के तहत हुई बदली

2016_9image_21_14_192264000hppolice-ll

देहरादून: नई ट्रांसफर नीति के तहत डीआईजी रेंज नीरू गर्ग ने 19 इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। देहरादून से पांच कोतवालों समेत आठ इंस्पेक्टरों को पहाड़ भेजा गया है। जबकि, दून आने वाले इंस्पेक्टरों की संख्या छह है। 

पिछले साल डीजीपी अशोक कुमार के आने के बाद ट्रांसफर नीति में बदलाव हुआ था। अब मैदान में आठ साल और पहाड़ी जनपदों में चार साल तैनात रहने के बाद तबादला किया जाना है। इसके लिए काफी दिनों से मंथन चल रहा था। अब कहीं जाकर 19 इंस्पेक्टरों की सूची बनाई गई है। अभी दरोगाओं, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबलों के तबादले किए जाने हैं। 

इनके हुए तबादले 

इंस्पेक्टरनियुक्ति जिलाट्रांसफर जिला
दिग्पाल सिंह कोहलीउत्तरकाशीदेहरादून
रविंद्र कुमारटिहरी गढ़वालदेहरादून
गिरीश चंद शर्माचमोलीदेहरादून
महेश कुमार लखेड़ाचमोलीदेहरादून
रामकिशोर सकलानीटिहरी गढ़वालहरिद्वार
मनीष उपाध्यायटिहरी गढ़वालहरिद्वार
होशियार सिंह पंखोलीरुद्रप्रयागदेहरादून
संपूर्णानंद गैरोलापौड़ी गढ़वालदेहरादून
प्रमोद कुमार उनियालपौड़ी गढ़वालहरिद्वार
कमल कुमार लुंठी  हरिद्वार  उत्तरकाशी  
योगेश सिंह देव  हरिद्वार  पौड़ी गढ़वाल  
शिशुपाल सिंह नेगीदेहरादूनटिहरी गढ़वाल  
सूर्यभूषण नेगी  देहरादून  टिहरी गढ़वाल  
मणिभूषण श्रीवास्तव  देहरादून  पौड़ी गढ़वाल
चंद्रभान सिंह अधिकारीदेहरादूनचमोली
राकेश कुमार गुसाईंदेहरादूनचमोली
राजीव रौथाण  देहरादून  उत्तरकाशी
भावना कैंथोला  देहरादून  टिहरी गढ़वाल
नदीम अतहर  देहरादून  टिहरी गढ़वाल