तीरथ ने टीम-11 को सौंपी जिम्मेदारी, खुद बने ओपनर, अन्य को मिले ये पद

Screenshot-138

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों व राज्यमंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया है। मंगलवार शाम को प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।  

तीरथ सिंह रावत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गोपन कार्मिक सतर्कता, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, वित्त, राजस्व, राज्य संपत्ति, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी विभाग, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा, औद्योगिक विकास कुल 20 विभाग अपने पास रखे हैं।

सतपाल महाराज

चैबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम, उत्तराखंड नदी परियोजना, पर्यटन संस्कृति और धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

बंशीधर भगत

बंशीधर भगत को विधायी व संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास आवास, सूचना विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि विभाग दिए हैं।

हरक सिंह रावत

रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण, श्रम कौशल विकास, आयुष, आयुष शिक्षा आवंटित किया गया है।

यशपाल आर्य

यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन की जिम्मेदारी मिली है।

अरविंद पांडे

पांडे को विद्यालयी शिक्षा, खेल युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

बिशन सिंह चुफाल

चुफाल को पेयजल, ग्रामीण निर्माण, जनगणना का कार्यभार दिया गया।

सुबोध उनियाल

कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान, रेशम विभाग की जिम्मेदारी सुबोध उनियाल को दी गई हैं।

गणेश जोशी

वहीं गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म व मध्यम उद्यम, खादी व ग्रामोद्योग विभाग दिए गए।

धन सिंह रावत

राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा सौंपा है।

रेखा आर्य

राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन।

यतीश्वरानंद

भाषा पुनर्गठन, गन्ना विकास की जिम्मेदारी राज्यमंत्री यतीश्वरानंद को मिली।