महाशिवरात्रि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि के पर्व पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा की देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं हर-हर महादेव’।
बता दें कि हिंदू पंचांग के मुताबिक, महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है जो इस साल 11 मार्च गुरुवार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के त्योहार पर इस बार दशकों बाद कई विशेष संयोग बन रहे हैं जिससे त्योहार का महत्व और अधिक बढ़ गया है।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की भी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। आज दूध, दही, शक्कर, घी, शहद- इन पांच चीजों से अलग-अलग शिवजी का अभिषेक करें और 5 फल भगवान शिव को जरूर अर्पण करें।
