ऑपरेशन क्लीन: इस साल अक्टूबर तक 123 मुठभेड़ में 206 आतंकी ढेर

INDIAN ARMY

आतंक के खिलाफ एनकाउंटर में रविवार को एक बार फिर श्रीनगर के रंगरेठ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई और पूरी इलाका गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा। CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवॉइंट ऑपरेशन में हिज्बुल का टॉप कमांडर सैफुल्ला उर्फ अबु मुसैद को ढेर कर दिया।

आतंकी सैफुल्ला ने घाटी में मारे गए हिजबुल कमांडर रियाज नायकू की जगह ली थी, लेकिन आतंकी साजिशों को अंजाम देने से पहले ही उसे कब्र में पहुंचा दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बीती रात श्रीनगर के एक घर में आतंकीयों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने ज्वॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरा देखकर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और हिजबुल के हेड कमांडर को मार गिराया।

हिजबुल के सैफुल्ला का सफाया

एनकाउंट में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी सैफुल्ला ने घाटी में रियाज नायकू की मौत के बाद हिज्बुल की कमान संभाली थी। डॉक्टर सैफुल्ला उर्फ अबु मुसैद पुलवामा के मलंगपोरा का रहने वाला था। सैफुल्ला बुरहान वानी के 12 आतंकियों की टीम में भी शामिल था। सुरक्षा एजेंसियों की लिस्ट में सैफुल्ला A++ कैटेगरी का आतंकी था। पेशे से डॉक्टर होने के कारण सैफुल्ला मुठभेड़ में घायल होने वाले आतंकवादियों का इलाज करने की वजह से चर्चा में आया था। अभी घाटी में सक्रिय 10 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में उसका नाम सबसे ऊपर था।

इस साल अक्टूबर घाटी में तक कुल 123 एनकाउंटर्स को अंजाम दिया गया, जिसमें कुल 206 आतंकी मारे गए।

27 सितंबर- पुलवामा जिले के अवंतिपुरा सेक्टर में हुए एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा के डिविजनल कमांडर रेयाज अहमद दार उर्फ खालिद मारा गया।

25 सितंबर- अनंतनाग जिले के सिरहामा एरिया में हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए तैयबा के दो कमांडर मारे गए। एक का पहचान अबु रहमान औऱ दूसरे का पहचान आदिल भट्ट के रुप में हुई।

12 जुलाई- बारामुला जिले के सोपोर टाउन में हुए एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए जिसमें एक लश्कर ए तैयबा का कमांडर भी शामिल था।

16 जून- शोपिया जिले में हुए एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदिन के कमांडर जुबैर वानी समेत कुल तीन आतंकी को मार गिराया।

10 जून- शोपिया जिले में हुए एनकाउंटर में हिज्बुल के पांच आतंकी समेत लश्कर के दो डिस्ट्रीक्ट कमांडर मारे गए।

7 जून- शोपिया जिले के रेबान गांव में हुए एनकाउंटर में एक हिज्बुल मुजाहिदिन के चॉप कमांडर समेंत कुल पांच आतंकी मारे गए।

6 मई 2020- हिज़्बुल का टॉप कमांडर रियाज नाइकू मारा गया।

17 मई 2020- हिज़्बुल आतंकी ताहिर अहमद भट मारा गया, ताहिर डोडा के हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर हारून अब्बास वानी का करीबी था।

19 मई 2020- हिज़्बुल आतंकी जुनैद मारा गया,जुनैद सहराई को नाइकू की मौत के बाद कश्मीर में हिज्ब का डिप्टी ऑपरेशनल चीफ कमांडर बनाए जाने की चर्चा थी, जुनैद तहरीक-ए-हुर्रियत के प्रमुख मोहम्मद अशरफ सहराई का बेटा है।

28-29 अप्रैल- को शोपिया जिला के जैनपुरा एरिया में हुए एनकाउंटर में Ansar Ghazwat-ul-Hind (AGH) का कमांडर बुरहान मजिद कोका मारा गया।

22 अप्रैल- शोपिया जिला में हुए Ansar-ul-Gazwatul Hind (AGH) का कमांडर समेत कुल चार आतंकी मारा गया।

8 अप्रैल- बारामुला जिले के सोपोर एरिया में हुए एकाउंटर में जैश ए मोहम्मद के कमांडर सज्जाद नवाब दार मारा गया।

15 मार्च- अनंतनाग तहसील के दायलगाम गांव में हुए एनकाउंटर में लश्कर का कमांडर मुजफ्फर अहमद भट्ट मारा गया।

25 जनवरी- पुलवामा के अवंतीपुरा एरिया में हुए एनकाउंटर में जैश ए मोहम्मद के चीफ कमांडर मारा गया।

20 जनवरी- शोपियां जिले के वाची एरिया में हुए एनकाउंटर में हिज्बुल के एक कमांडर समेत कुल तीन आतंकी मारे गए।

12 जनवरी- पुलवामा के त्राल सेक्टर में हुए एनकाउंटर में हिज्बुल मुजाहिदिन के कमांडर समेत कुल तीन आतंकी मारा गया।

घाटी में हर बीतते दिन के साथ सेना आतंकियों के लिए काल बनती जा रही है। पिछले 5 सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो…

2016 – 165 आतंकी मारे गए

2017 – 220 आतंकी मारे गए

2018 – 271 आतंकी मारे गए

2019 – आतंकी वारदातों में कमी आई, लेकिन बावजूद इसके 163 आतंकीयों को ढेर कर दिया गया

2020 में चीन की मिलीभगत के बाद पाकिस्तान एक बार फिर सिर उठा रहा है और भारतीय फौज पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रही है

कश्मीर की आवाम ने जिस तरह से भारतीय सुरक्षाबलों का साथ दिया है। उससे साफ है कि वो अब पाकिस्तान प्रायोजित दहशतगर्दी से तंग आ चुके हैं और आतंक के संक्रमण को दशकों से झेल रहे कश्मीर के एक-एक वायरस को ठिकाने लगाने का बीडा सेना ने उठा लिया है।