कोरोना वायरस: 15 अगस्त समारोह को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
कोरोना वायरस महामारी के बीच शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने सभी सरकारी कार्यालयों, राज्यों और राज्यपालों से कहा है कि वे सार्वजनिक समारोह से बचें और समारोहों के लिए तकनीक का प्रौद्योगिकी का उपयोग करें।
संयुक्त सचिव अनुज शर्मा ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि 15 अगस्त का जश्न कैसे मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, ‘हर साल स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस को पूरे तरीके से मनाया जाएगा। हालांकि, कोविड-19 महामारी के प्रसार के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभिन्न कार्यक्रमों या गतिविधियों का आयोजन करते समय कुछ निवारक उपायों का पालन करना आवश्यक है। जैसे कि सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क पहनना, उचित सैनेटाइजर, और भीड़ से बचना। गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।’
गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश:




