आजम खान और मुख्यमंत्री योगी दिखे अलग अंदाज में

0
25348272_10213094861559854_3889940556712452666_n

सपा के कद्दावर नेता आज़म खान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही समय-समय एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका चूकते नहीं हैं। लेकिन गुरुवार को एक अलग ही तस्वीर सामने आई. दोनों ही नेता सत्ता के गलियारे में गल​बहियां करते दिखाई दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सपा के कद्दावर नेता आजम खान गलियारे में चलते दिखाई दिए।

आजम कुछ कह रहे थे और सीएम योगी मुस्कुरा रहे थे. इस दौरान आजम खान के बेटे और स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम भी कारवां में शामिल दिखाई दिए।

आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार को शुरू हुआ. पहला दिन वैसे तो हंगामे की ही भेंट चढ़ गया।

समाजवादी पार्टी से लेकर पूरा विपक्ष योगी सरकार पर जोरदार हमले करता दिखाई दिया। कोई तख्ती के साथ विरोध कर रहा था, तो कोई सीट पर खड़े-खड़े आवाज बुलंद कर रहा था। कुछ ऐसे भी थे, जो वेल में धरने पर ही बैठ गए। सभी की कोशिश थी कि गरीब, किसान, आम इंसान की आवाज बुलंद की जाए।

गौरतलब है कि आजम खान लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमलावर रहे हैं। तरह-तरह के आरोप लगाते रहते हैं. खुद योगी आदित्यनाथ भी सीएम बनने से पहले आजम खान पर लगातार हमलावर दिखाई देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :