मौसम विभाग के अलर्ट के बीच मुंबई में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव

Eb-fyVnXYAEuqSp

एकबार फिर बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी को मुंबई बेहाल कर दिया है। कुछ ही घंटों की बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है और ट्रैफिक की रफ्तर सुस्त पर गई है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करन पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले दो दिनों तक बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और आसपास के तटवर्ती क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाते हुए अगले 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि वे घरों से बाहर ना निकलें।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘अत्यधिक बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग ने मुंबई में शुक्रवार और शनिवार को कई जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान जताया है। सभी लोगों को घर के भीतर रहने, अकारण बाहर नहीं निकलने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।’

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण गुजरात और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण है। ये परिसंचरण और तीव्र होने वाला है। जिसकी वजह से मानसून सक्रिय हो चुका है, इस वजह से तेज बारिश के आसार हैं। बारिश का यह क्रम 7 जुलाई तक जारी रहने की पूरी संभावना है। इससे मुंबई और उपनगरों में तेज व मध्‍यम बारिश होने के आसार हैं।