NIOS 10th, 12th exams 2020: 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं हुई स्थगित, जानें डिटेल्स
देश भर में फैले कोरोनावायरस के कारण लगभग हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इस वायरस का शिक्षा क्षेत्र पर भी भारी असर देखने को मिल रहा है। कोरोना के कारण कई बड़ी परीक्षाएं या तो स्थगित कर दी गई है या फिर रद्द कर दी गई है। अभी हाल ही में सीबाएसई और आईसीएसई की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई है। इसी कड़ी में अभी हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इसके लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एनआईओएस की सीनियर सेकेंडरी और सेकेंडरी की थ्योरी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अगले आदेश तक ये स्थगित की जाती हैं। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण यह फैसला लिया गया है।
परीक्षा के स्थगित करने को लेकर नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के डायरेक्टर बी वेनकेटेशवर ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं देश भर में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए अगले नोटिस तक रद्द कर दी गई है। इन परीक्षाओं में जिन भी छात्रों ने भाग लिया था उन्हें परीक्षा की नई तारीखों के लिए अगले नोटिस का इंतजार करना होगा।
आपको बता दें कि एनआईओएस ने मुख्य रूप से 24 मार्च से 24 अप्रैल तक परीक्षाएं आयोजित करने का शेड्यूल जारी किया था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं थीं। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर एनआईओएस की नई परीक्षा डेटशीट के बारे में जानकारी दी थी जिसके तहत एनआईओएस की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 जुलाई से से 13 अगस्त के बीच होनी थी। अब इन परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।
