अभी-अभीः उत्तराखंड में सेना के आठ जवानों समेत 68 कोरोना पाॅजिटिव, 2949 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को प्रदेेश में 68 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून में सेना के आठ जवान संक्रमित पाए गए। इन्हें मिला कर संक्रमितों की संख्या 2949 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 1488 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
अकेले नैनीताल जिले में 22 लोग कोरोना पाॅजिटिव पायेगेय है। इसमें सात दिल्ली, एक मुरादाबाद और 14 संक्रमित संपर्क में आए हैं। जबकि राजधानी देहरादून में 20 संक्रमितों में आठ सेना के जवान हैं। जो दूसरे राज्यों से आए हैं। वहीं, एक गाजियाबाद, एक मुंबई, एक अफगानिस्तान, दो दिल्ली, एक एम्स ऋषिकेश में स्वास्थ्यकर्मी, तीन संक्रमित संपर्क वाले और तीन की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
