श्रीगुरूराम राय विवि ने अपनाया डिजीटल फाॅर्मेट, आयोजित की परीक्षाएं, जल्द घोषित होगा परीक्षा परिणाम

sgrrr

देहरादूनः उत्तर भारत की सबसे उम्दा निजी विश्वविद्यालय श्रीगुरू राम राय विवि अब पूरी तरह डिजीटल फाॅर्मेट में आ चुका है। विवि प्रबंधन ने कोरोना काल में विश्वविद्यालय को डिजीटल फाॅर्मेट में लाने के प्रयास किया। जिसका नतीजा यह रहा है विवि ने पी.एच.डी. प्रोग्राम में 25 विषयों की आन्तिरिक परीक्षा की आनलाइन आयोजित की। जिसमें 103 पेपर में छात्रों ने प्रतिभाग किया। चरणबद्ध तरीके से चार दिन तक आयोजित इस परीक्षा में 81 छात्रों ने हिस्सा लिया। पहली बार आयोजित ऑनलाइन परीक्षा को सफलतापूर्णक संचालित किया गया।

विवि प्रबंधन का कहना है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने कोरोना काल मेें विद्यार्थियों के सुगमता के लिए विभिन्न माध्यमों में काम कर रहा है। प्रबंधन ने कहा कि विवि ने हाल ही में समस्त शोधार्थी छात्र-छात्राओं की आन्तिरिक परीक्षा आयोजित की। साथ विवि प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में इसी क्रम में शोधार्थियों के Google Class, google meet, gotomail, Cisco webtex, Sersnw, Dingtalk,  Kahoot के माध्यम से ही सम्पन्न कराई जायेगी। जिसमें प्रश्न पत्र में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। समस्त परीक्षायें गोपनीय एवं पूर्ण सुरक्षित ढ़ग से सम्पन्न होगी और ऐसा करने वाला श्री गुरु राम राय उत्तराखंड का प्रथम विश्वद्यिालय होगा।

ऑनलाइन टूल के आन्तरिक सुदूर क्षेत्रों के छात्रों जहाॅं पर नेटवर्क की सुविधा धीमी है, वहाॅं पर शिक्षकों द्वारा भारत सरकार क्रियान्वित offline SWAYAM, NPTEL, E-Padhsala ऑनलाइन टूल के आन्तरिक सुदूर क्षेत्रों के छात्रों जहाॅं पर नेटवकका प्रयोग करवाया गया, इसके अतिरिक्त इन IT tools का उपयोग करते हुये शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों परियोजना (Assignement) कार्य आन्तिरिक लिखित एक प्रायोगिक मौखिक परीक्षा भी सपन्न कराई गई, लिखित में लिन IT Tools एवं अनुप्रयोगों का उपयोग हुआ उनमें से Chinez अनुप्रयोगों एवं ज्वससे का उपयोग विल्कुल भी नही किया गया और ऐ एवं पूर्णरुप से वहिस्कृत एवं वर्जित थे। भविष्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय अपना परीक्षा सर्वर भी स्थापित करेगा जो आॅनलाईन परीक्षा करवाने में पूणतः सक्ष्म होगा, और Corona काल जैसी परिस्थिति में छात्रों का खेवनहार सावित होगा, भविष्य में विश्वविद्यालय के IT विभाग द्वारा ऐसी तकनीकी विकसित की जा रही है जिसको सुदूर क्षेत्रवर्ती विद्यार्थी को भी आसानी से जोडा जा रहा है।

प्रो. डाॅ यूएस रावत, कुलपति श्रीगुरू राम राय विवि

विवि के कुलपति प्रो. डाॅ यूएस रावत ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 के संकट को देखते हुये यह निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूर्ण करने के लिए विवि के परीक्षा विभाग की दिन-रात मेहनत का नतीजा है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संकट में भी परीक्षा प्रभावित नहीं हुयी है।। डाॅ रावत ने बताया कि विवि में वर्तमान में ऑनलाइन आयोजित की गयी परीक्षा का परीणाम भी रिकार्ड समय में जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा आनलाइन परीक्षा भविष्य की मांग है। लिहाजा विवि ने अभी से अपने कैम्पस में आनलाइन परीक्षाओं का सेगमेंट लागू कर इतिहास रच दिया है।