EXCLUSIVE: डोईवाला में खनन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कैबिनेट मंत्री की फटकार के बाद पुलिस जांच में जुटी

POLICE-FIR

देहरादून। डोईवाला विधानसभा में खनन माफियाओं का खोफ कम होने का नाम नही ले रहा है। पिछले कई समय से डोईवाला में खनन माफिया सरे आम लोगों को परेशान कर रहे है। ऐसे ही एक प्रकरण में डोईवाला निवासी ममता प्रजापति पत्नी प्रदीप प्रजापति निवासी शुगर मिल बाजार खैरी रोड डोईवाला की शिकायत पर थाना डोईवाला में चार खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिसमें शहबाज पुत्र याकूब निवासी बाजा वाला डोईवाला, मेहताब , प्रदीप बग्गा पुत्र अमरजीत निवासी खैरी रोड डोईवाला एवं प्रीतम बग्गा पुत्र अमरजीत निवासी खैरी रोड डोईवाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गयी है। महिला का आरोप है कि यह सब खनन माफिया है और इनके द्वारा द्वारा वादिनी का पीछा करना व दिनांक 14.6.2020 को समय आठ बजे रात को महिला के घर में घुसकर पीडित महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर गाली गलौज व जान से मारने के धमकी दी गयी। जिसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 161/2020 धारा 354 (घ)/452/323/504/506 IPC बनाम शहबाज आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 ज्योति द्वारा की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री की फटकार के बाद हुयी एफआईआर दर्ज

सूत्रों की माने तो खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि उनकों किसी का भी डर नहीं है। यही वजह है कि महिला पिछले कई समय से खनन माफियाओं से परेशान है। महिला की परेशानी को देखते हुए प्रदेश के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री की फटकार के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और अब जांच में जुटी है।