चारधाम यात्रा 2020ः तीर्थ पुरोहितों से बातचीत करने के बाद ही शुरू होगी यात्रा, सीएम रावत ने दिये संकेत

05_10_2018-05loc-19-c-1_18503303_21337

देहरदून। उत्तराखंड सरकार आठ जून के बाद राज्य में चार धाम यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने साफ कर दिया है कि यात्रा की तैयारी और यात्रा शुरू करने के लिए तीर्थ पुरोहितों से भी बात की जायेगा। सीएम रावत ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों और व्यापारी समाज से वार्ता के बाद ही यात्रा शुरू की जाएगी। पुरोहित कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यात्रा शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं।

केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार आठ जून के बाद प्रदेश में धार्मिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। इसके लिए केंद्र एसओपी भी जारी करेगा। प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर चार धाम यात्रा शुरू करने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच तीर्थ पुरोहित की आपत्ति सामने आई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को शुरू करने पर कोई निर्णय लेने से पहले पुरोहित समाज और व्यापारी समाज से बातचीत करेगी।