बड़ी खबर- उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर, आज कोरोना संक्रमित नही पाया गया

0
Coronavirus_cases_India_2_0

देहरादून। कोरोना संकट से जंग लड़ रहे उत्तराखंड के लिए एक अच्छी और राहत वाली खबर यह है कि बृहस्पतिवार को प्रदेश में एक भी नया कोरोना संक्रमित नही पाया गया है। जबकि एक दिन पूर्व 4 नये कारोना संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता तेज हो गयी थी। लेकिन फिलहाल राहत की बात यह है कि बृहस्पतिवार को भेजे गये 46 सेंपलों की रिपोर्ट भी नेगेेटिव आई है।

अब तक प्रदेश में केवल 35 लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस-कोविड19 के प्रदेश मे अब तक 1531 सेंपल भेजे जा चुके हैं। वर्तमान में 240 लोग यहां विभिन्न अस्पतालों में आइसोलेशन में रखे हुए हैं। जबकि होम क्वारंटाइन किये हुए 42 हजार 450 लोग हैं। संस्थागत क्वारंटाइन 1 हजार 637 हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *