छात्रवृत्ति स्कैमः देहरादून- हरिद्वार में एसआईटी का शिकंजा, 55 काॅलेज प्रबंधकों पर मुकदमा दर्ज

0
hc

नैनीताल/देहरादूनः उत्तराखंड हाईकोर्ट ने छात्रवृत्ति घोटाले पर सख्त रूख अपनाया हुआ है। उच्च न्यायालय ने एसआईटी चीफ टी.सी. मंजूनाथ को आदेश दिया कि वह अब तक की कार्यवाही से कोर्ट को अवगत करायें। कोर्ट ने एसआईटी चीफ को आगामी 6 जनवरी तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। वहीं एसआईटी चीफ ने कोर्ट में पेश होकर हरिद्वार और देहरादून जनपद के कई काॅलेजों खिलाफ जांच कर मामला दर्ज करने की जानकारी दी।

छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर उच्च न्यायालय में दाखिल रविन्द्र जुगराण बनाम उत्तराखंड सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने एसआईटी चीफ टी.सी. मंजूनाथ जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की। कोर्ट ने उपस्थित होकर एसआईटी चीफ मंजूनाथ ने कोर्ट को बताया कि देहरादून और हरिद्वार जिले में घोटाले की जांच प्रगति पर है। जिसमें देहरादून जनपद में 13 और हरिद्वार जनपद में 39 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि छात्रवृत्ति घोटले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाही की गई है।

हाई कोर्ट के कड़े रूख को देखते हुए एसआईटी ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। हरिद्वार और देहरादून सहित अन्य जनपदों में भी एसआईटी कई काॅलेजों के कुंडली खंगालने में जुटी है। जिससे कई काॅलेजों की साख पर भी प्रश्न चिह्न लग सकते हैं। उधर हाई कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई के 6 जनवरी को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *