500 और 2000 के नोट पर लिखा है या लगा है रंग, तो यहां कर सकते हैं जमा

0
5002000notes

आपके पास 500 और 2000 रुपये का कोई ऐसा नोट पड़ा है, जिस पर कुछ लिखा गया है. या फिर कोई ऐसा नोट, जिस पर रंग लग चुका है और इन नोटों को लेने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। अगर ऐसा है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने साफ किया है कि आप इन नोटों को बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं। कोई भी बैंक इन्हें लेने से इनकार नहीं कर सकता है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आरबीआई के अध‍िकारी आम लोगों को 500 और 2000 के नये नोट की सुरक्षा फीचर को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग इन नोटों को लेकर अपनी श‍िकायत और आशंकाओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इसी दौरान आरबीआई अध‍िकारियों ने बताया कि अगर किसी के पास ऐसे नोट हैं, जिन पर कुछ लिखा हुआ है। या फिर ऐसे नोट हैं, जिन पर रंग लगा हुआ है। ऐसे नोटों को आप बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं।

अध‍िकारियों ने बताया कि ऐसे नोटों को जमा करने से कोई भी बैंक इनकार नहीं कर सकता है। हालांकि ऐसे नोटों को आप बदलवा नहीं सकते हैं, बल्क‍ि ये नोट आपके बैंक खाते में जमा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *