संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से ,14 दिन का होगा सत्र

0
Yourstory-Indian-Parliament-paperless

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आज मीडिया को बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा और पांच जनवरी तक चलेगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में संसद में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया । अनंत कुमार ने कहा कि पहले भी कई बार संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर में बुलाया गया है और ये जनवरी तक चला है। शीत कालीन सत्र 14 दिन का होगा।

अनंत कुमार से तीन तलाक बिल पर सरकार की राय पर पूछे जाने पर उन्‍होंने बताया कि तीन तलाक और नए पिछड़ा आयोग बिल देश की आकांक्षाओं के अनुसार है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, संसदीय कार्य राज्‍य मंत्री अर्जुन मेघवाल और विजय गोयल भी मौजूद थे।

इससे पहले गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्तावित तीन तलाक विधेयक से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें तीन बार तलाक कहकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने के तरीके को दंडनीय प्रावधान बनाया जा सकता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल आदि ने बैठक में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *