बड़ी ख़बर: हरिद्वार में किशोर होंगे निशंक के प्रतिद्वंद्वी

0
kkk

देहरादून: हरिद्वार लोकसभा सीट पर काँग्रेस अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर दांव लगा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस निशंक के खिलाफ किशोर को चुनावी संग्राम में उतार रही है।उत्तराखंड की सियासी फिजा हर रोज बदल रही है। इस बार चुनावी समर में नए पुराने चेहरों पर दांव लगा है। बीजेपी ने जहां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं काँग्रेस सारे समीकरण देख कर उम्मीदवारी तय करेगी। कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनिताल को छोड़कर अन्य सीट लगभग फाइनल कर दी है। वहीं कांग्रेस हाइ कमान ने हरिद्वार सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपध्याय पर भरोसा जताया। जिसकी पुष्टि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *