💼 Good News: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा! HKRN कर्मचारियों के वेतन में 5% बढ़ोतरी, 1.18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ 👉 CM नायब सिंह सैनी की घोषणा, 1 जून 2025 से लागू होगा आदेश, लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत
हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले के तहत HKRN के तहत काम कर रहे करीब 1.18 लाख कर्मचारियों के वेतन में 5% की बढ़ोतरी की गई है।
📅 1 जून 2025 से लागू होगी वेतन वृद्धि
मानव संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह बढ़ोतरी 1 जून 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इस निर्णय से हजारों परिवारों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से वेतन संशोधन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
यह कदम न केवल कर्मचारियों का मनबल बढ़ाएगा, बल्कि सरकार की कर्मचारी हितैषी नीतियों को भी मजबूती देगा।
