...

🔒 PGI चंडीगढ़ में अब पूर्व सैनिकों के हवाले सुरक्षा, ठेकेदारों की होगी सख्त निगरानी! PGI प्रशासन ने लिए बड़े फैसले – सुरक्षा से लेकर कैंटीन तक सुधार की तैयारी, 300 पूर्व सैनिकों की होगी तैनाती

0
Screenshot 2025-07-04 215555

चंडीगढ़ डेस्क: PGI चंडीगढ़ में अब सुरक्षा का जिम्मा देश के जांबाज़ पूर्व सैनिकों के हाथों में होगा। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) प्रशासन ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए 300 रिटायर्ड आर्मी पर्सनेल्स को सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त करने का बड़ा फैसला लिया है। ये सभी गार्ड्स मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगे और मौजूदा सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे।

PGI प्रशासन की सख्ती शुरू:
PGI के डिप्टी डायरेक्टर पंकज राय ने जानकारी दी कि यह कदम मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सेवाएं, सुरक्षित माहौल और साफ-सुथरी सुविधा देने के मकसद से उठाया गया है। इसके साथ ही PGI कैंटीन की सेवाओं को सुधारने के लिए IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) के साथ बातचीत जारी है।

डायरेक्टर ने दी चेतावनी:
PGI के डायरेक्टर प्रो. विवेक लाल ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। ठेके पर तैनात कर्मचारियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश लागू किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :