...

📰 पंजाब में गेहूं खरीद सीजन के लिए सरकार की बड़ी तैयारी! राज्य भर में 1864 खरीद केंद्र, किसानों को 24 घंटे में मिलेगा भुगतान माझा क्षेत्र में 22.72 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का अनुमान, कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
Screenshot 2025-04-06 035314

चंडीगढ़/गुरदासपुर : पंजाब सरकार ने इस साल के गेहूं खरीद सीजन को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य भर में 1864 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। इसके अलावा, 600 अस्थायी केंद्र भी बंपर फसल को देखते हुए बनाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने शुक्रवार को गुरदासपुर में बैठक कर माझा क्षेत्र के चार जिलों – गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट और तरनतारन – में खरीद प्रबंधों का जायजा लिया।

मंत्री ने बताया कि इस सीजन में 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने इसके लिए 28,894 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट भी पहले से ही सुनिश्चित कर ली है। किसानों को खरीद के 24 घंटे के भीतर भुगतान देने का वादा दोहराते हुए मंत्री ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि सीजन खत्म होने तक कोई छुट्टी नहीं लेगा।

माझा क्षेत्र में अनुमानित गेहूं खरीद:

  • गुरदासपुर: 6.69 लाख मीट्रिक टन

  • अमृतसर: 7.54 लाख मीट्रिक टन

  • तरनतारन: 7.76 लाख मीट्रिक टन

  • पठानकोट: 0.73 लाख मीट्रिक टन

मंडियों में पेयजल, शौचालय, बिजली, सफाई और फर्स्ट-एड किट जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। आढ़तियों को तरपाल और सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अहम बैठक में पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, आप पार्टी के जिला प्रधान शमशेर सिंह दीनानगर, वरिष्ठ डीसी डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, खाद्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनीष नरूला, और विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :