...

🏡 पंजाब के गांवों को मिलेगी नई पहचान: बजट 2025-26 में बड़ा ऐलान, सड़कों से लेकर स्ट्रीट लाइट तक होगा विकास ‘उड़ता नहीं, बदलता पंजाब’ की थीम के साथ 2.36 लाख करोड़ का बजट पेश – ग्रामीण विकास के लिए 2,873 करोड़ की बड़ी योजना

0
Screenshot 2025-06-27 181338

📍 पंजाब डेस्क | चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा बजट सत्र 2025-26 में आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ₹2,36,800 करोड़ का बजट पेश किया। इस बार बजट की थीम रही – “बदलता पंजाब”, जिसे चीमा ने बीते दशकों के “उड़ते पंजाब” से अलग एक नई दिशा में आगे बढ़ता राज्य बताया।

इस बजट में गांवों के विकास पर विशेष फोकस किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि अब ग्रामीण पंजाब को सड़कों, स्ट्रीट लाइट्स, खेल मैदानों और स्वच्छता सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

🛣️ ग्रामीण विकास के मुख्य बिंदु:

  • छप्पड़ों की सफाई और नवीनीकरण, सीचेवाल-थापर मॉडल पर आधारित सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम

  • नहरों के चैनल बहाल कर किसानों को मिलेगा सिंचाई का साफ पानी

  • गांवों में खेल के मैदानों का निर्माण

  • मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत हर गली होगी रौशन

  • हर गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़कें बनेंगी या अपग्रेड होंगी – 18,944 किलोमीटर सड़कें तैयार होंगी

सरकार का लक्ष्य है कि अगले 1 साल में कोई भी संपर्क मार्ग टूटा न रहे। इस पूरे ग्रामीण संपर्क सड़क प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने ₹2,873 करोड़ का बजट रखा है।

यह बजट गांवों के सामाजिक, पर्यावरणीय और आधारभूत विकास के लिए नई उम्मीद लेकर आया है और सरकार ने इसे “बदलते पंजाब” का आधार” बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :