🚨 ड्राइविंग लाइसेंस धारकों की बढ़ी मुश्किलें: पंजाब में स्मार्ट कार्ड सिस्टम ठप, RTO दफ्तरों के कट रहे चक्कर! ट्रांसपोर्ट विभाग की लापरवाही से हजारों लोगों के लाइसेंस और वाहन पंजीकरण फंसे, चालान और जुर्माने से जनता बेहाल
📍 पंजाब डेस्क : पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से जुड़ी एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। ट्रांसपोर्ट विभाग की अनदेखी के चलते स्मार्ट कार्ड चिप कंपनी का टेंडर खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक नई कंपनी को टेंडर अलॉट नहीं किया गया है। इसका खामियाजा हजारों ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और वाहन मालिकों को भुगतना पड़ रहा है।
⚠️ लाइसेंस रिन्यू ना होने से कट रहे चालान, डूब सकती है फीस!
लाइसेंस की वैधता खत्म होने के बावजूद न तो रिन्यू हो पा रहे हैं और न ही नए लाइसेंस बन रहे हैं। जनता को जुर्माना और चालान भुगतने की नौबत आ रही है। कई लोगों की फीस पहले ही जमा है, लेकिन स्मार्ट कार्ड न छप पाने के कारण यह खतरा बना हुआ है कि उनकी फीस बर्बाद हो सकती है।
🚫 आरटीओ दफ्तरों के ताले और ट्रैक पर रुकी परीक्षा
नई लाइसेंस डॉक भी रुकी हुई है। जिन लोगों ने टेस्ट और फोटोग्राफी करवा ली है, उनके कार्ड अब तक जारी नहीं हुए हैं। वहीं, कई आरटीओ कार्यालयों पर ताले लटके हैं। ट्रैक टेस्ट भी ठप हैं, जिससे लोग लर्निंग लाइसेंस दोबारा बनवाने को मजबूर हैं। इस कारण समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।
🚛 ड्राइवरों का रोजगार संकट में
पुराने और नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी रुकी हुई है। इसके चलते कई पेशेवर ड्राइवर बेरोजगार हो गए हैं क्योंकि कंपनियां लाइसेंस और आरसी देखे बिना वाहन नहीं देतीं।
💬 जनता पूछ रही: जवाबदेही किसकी?
लोगों का कहना है कि विभाग को पहले से पता था कि कंपनी का अनुबंध समाप्त हो रहा है, फिर भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। अब जनता को भुगतना पड़ रहा है।
