सहसपुर विधानसभाः राकेश नेगी ने ग्रामसभा अटकफार्म कैंचीवाला में किया जिम का शुभारम्भ
सहसपुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता राकेश सिंह नेगी ने ग्राम सभा अटकफार्म कैचीवाला में बुधवार को जिम का शुभारम्भ किया। इस जिम के खुलने से स्थानीय ग्रामीण युवाओं में खासा उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्र में जिम के खुलने से गांव और आस-पास के युवा अब गांव में अपनी सेहत को चुस्त-दुरूस्त रख पायेंगे।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश नेगी ने बताया कि ग्रामीण नौजवान विगत मार्च महीने में अटकफार्म कैंची वाला में एक जिम खोलने का प्रस्ताव ले कर आये थे। उस समय मैंने नौजवानों को जल्द ही कैचीवाला अटकफार्म में जिम खोलने का वायदा किया। उस वायदे पर अमल करते हुए आज यहां जिम का शुभारम्भ किया गया है।
उन्होंने कहा आज के व्यस्त समय में लोग अपनी फिटनेस का ख्याल नहीं रख पाते हैं। खास कर गांव के युवाओं को जिम के लिए शहरों की तरफ जाना पड़ता था। लेकिन अब इस जिम के खुल जाने से ग्रामीण युवाओं को महत जिम के लिए शहरों के तरफ नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर, बीडीसी सुरेश विश्वकर्मा, रोहित डबराल, राजेश असवाल, अंकित पँवार, मिलन चैहान, इरशाद अहमद,मुजिबुर्रहमान ,मोहम्मद, हरेंद्र नेगी, अशिम, सागर पंवार, सुमित नेगी, मनीष कुमार, विनय कुमार, अब्बास अली सहनवाज, राहिल, दानिश समेत बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
