पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर पैदल मार्ग से पहुंचे केदारनाथ धाम, देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओ का लिया जायजा
देहरादून। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने रविवार को पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम का भ्रमण के लिए पहुंचे। उन्होंने पैदल मार्ग में स्थित पुलिस चैकियों का भी निरीक्षण किया और वहां रजिस्टर आदि की जांच की। सचिव श्री जावलकर ने एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा से केदारनाथ धाम से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। श्री जावलकर ने निर्देश दिये कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरी गम्भीरता से पालन किया जाए।
सचिव श्री जावलकर ने केदारनाथ मंदिर परिसर में कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर सुनिश्चित करने के लिए देवस्थानम बोर्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कोविड को लेकर जारी एसओपी का कङाई से पालन किये जाने के निर्देश दिये।
स
सचिव जावलकर ने सभी से राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के केदारनाथ भ्रमण पर उनके साथ एसडीएम ऊखीमठ और सीईओ ऊखीमठ भी थे।
गौरतलब है कि मंडलायुक्त गढ़वाल और देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने भी यमुनोत्री व गंगोत्री धाम का भ्रमण कर वहां कोविड को लेकर एसओपी के पालन का जायजा लिया था।
