पहलः त्रिवेन्द्र के आहवान पर युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, बड़ी तादाद में नौजवान आगे आए
देहरादून। सोमवार को पवैलियन ग्राउंड में तकीरबन 55 युवाओं ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर किया। इस रक्तदान शिविर में मिशन रक्तदान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान के लिए बड़ी तादाद में नौजवान आगे आए। शिविर में लगभग 100 से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया। जिसके बाद डाक्टरों की देख-रेख में लगभग 55 युवाओं ने रक्तदान किया। पूर्व सीएम रावत का रक्तदान-महादान अभियान लगातार जारी है। ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी को देखते हुये संकट की इस घडी में त्रिवेन्द्र सिंह रावत की ओर यह कदम उठाया गया है। जिसमें बड़ी तादाद में नौजवान आगे आकर रक्दान-महादान का हिस्सा बन रहे है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत की अगुवाई में स्वैच्छिक रक्तदान का यह तीसरा शिविर है। पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र की आहवान पर स्वैच्छिक रक्तदान के इन शिविरों में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पवैलियन मैदान में रक्तदान के लिए युवाओं में उत्साह नजर आया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की इस मुहिम की शुरूआत त्रिवेन्द्र रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला से शुरू की थी। इसके बाद हरिद्वार 
मीडिया से बातचीत करते पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने यह संकल्प लिया है कि कोरोना के इस संकट काल 
इस मौके पर दून के मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अनिल गोयल, विधायक खजान दास, पूर्व दर्जाराज्य मंत्री रविंद्र कटारिया, महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर महिला भाजपा मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, अमित रावत, राजू रावत, विकास शर्मा, जोगेंद्र पुंडीर, संतोष सती आदि ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया। रक्तदान में दून के चार पार्षदों समेत कुछ महिलाओं ने भी भागीदारी की।
