IMG-20260312-WA0016-696x704

मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात सत्य प्रकाश रावत के कार्यकाल को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत 16 सदस्यों के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. शासन की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है. जिसके तहत इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 28 फरवरी 2027 तक सेवा विस्तार प्रदान किया गया है. इस निर्णय के बाद अब ये सभी सदस्य अगले एक वर्ष तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे.

दरअसल मुख्यमंत्री कार्यालय राज्य सरकार के कामकाज का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है, जहां से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, जनसंपर्क, योजनाओं की मॉनिटरिंग और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों से जुड़ी कई अहम जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं. ऐसे में इस कार्यालय में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी काफी अहम होती है. इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने अपनी मौजूदा टीम पर भरोसा बरकरार रखते हुए उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है.

सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा विस्तार दिया गया है. इससे पहले इन सभी का कार्यकाल फरवरी 2026 तक निर्धारित था, लेकिन अब नए आदेश के तहत इन्हें 28 फरवरी 2027 तक उसी पद और जिम्मेदारी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा.

मुख्यमंत्री कार्यालय में वेतनमान लेवल-10 पर तैनात समन्वयकों में दलबीर सिंह दानू, हरीश कोठारी, राजू बिष्ट, मधुसूदन जोशी, किशोर चंद्र भट्ट, भुवन कुमार, अर्चना राजहंस, आलोक सत्याल, मदन मोहन सती, इंद्रजीत सिंह और हरी सिंह भंडारी शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है. ये आगे भी मुख्यमंत्री कार्यालय में समन्वय से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे.

इसी तरह मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात सत्य प्रकाश रावत के कार्यकाल को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा जनसंपर्क से जुड़े कार्यों को देख रहे जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी को भी सेवा विस्तार दिया गया है. जनसंपर्क विभाग मुख्यमंत्री कार्यालय का अहम हिस्सा माना जाता है. इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं और निर्णयों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाती है.

इसके साथ ही अनु सेवक के रूप में कार्यरत अमन के कार्यकाल को भी बढ़ाया गया है. वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहीं सरिता तोमर को भी सेवा विस्तार मिला है. इसी तरह मुख्य समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे आनंद मोहन रतूड़ी का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है. इस प्रकार कुल मिलाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में काम कर रही 16 सदस्यों की टीम को आगामी एक वर्ष के लिए फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :