May 16, 2024

दून-पंतनगर के लिए 26 से हवाई सेवा

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘उड़ान’ के तहत दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच 19 दिसंबर से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा में आंशिक फेरबदल किया गया है। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे फाइनल शेड्यूल में अब यह हवाई सेवा 19 की जगह क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर से शुरू होगी। साथ ही अब इसका रूट बदल कर दिल्ली-पंतनगर-देहरादून कर दिया गया है। इसमें पंतनगर-देहरादून के बीच विमान की आधी सीटों का किराया रीजनल क्नेक्टिवटी स्कीम (आरसीएस) के तहत पांच सौ से ढाई हजार के बीच होगा। पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि  पंतनगर-देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा सप्ताह में 4 दिन यानी बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। जिसे यात्रियों के रुझान पर बढ़ाया भी जा सकता है। 

दून हवाई सेवा का यह होगा शेड्यूल
स्थान          समय      फ्लाइट संख्या      स्थान          समय
दिल्ली         12.10     9आई 815          पंतनगर       13.10
पंतनगर      13.40     9आई 823           देहरादून       14.40
देहरादून      15.05     9आई 824           पंतनगर       15.55
पंतनगर      16.30     9आई 816           दिल्ली          17.40 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com