उत्तराखंड में कल भी बारिश का कहर, 2 जिलों के लिए ऑरेंज और 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

0
1200-675-27310802-thumbnail-16x9-

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार सभी दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त के लिए कई जिलों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी जिलों में बहुत तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है.

बुधवार को इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त के लिए बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है, उनमें देहरादून और बागेश्वर जिले शामिल हैं. इन दोनों जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी. इसके साथ ही इन दोनों जिलों में ही कहीं-कहीं बारिश के तेज से बहुत तेज दौर भी चलेंगे.

इन जिलों में येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ वर्षा के तेज से बहुत तेज दौर का पूर्वानुमान जारी किया है. टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

गुरुवार को इन जिलों में होगी भारी बारिश: गुरुवार 6 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तेज से बहुत तेज दौर चलने की संभावना है. राज्य के दो मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. सभी जिलों में येलो अलर्ट है.

शुक्रवार को इन जिलों मे होगी बारिश: शुक्रवार 7 अगस्त को मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है. राज्य के अन्य पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा के तेज से बहुत तेज दौर होने की संभावना है. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.

शनिवार की वेदर रिपोर्ट: शनिवार 8 अगस्त को राज्य के रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. राज्य के बाकी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के बाकी स्थानों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ बादल गरजेंगे तो अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.

9 और 10 अगस्त को भी होगी बारिश: मौसम विभाग ने 9 और 10 अगस्त का पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है. इन दोनों दिन पूरे राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.

मौसम विभाग ने आपदा से सतर्क किया: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क किया है कि संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन भी हो सकते हैं. चट्टान गिरने का भी खतरा जताया गया है. इस कारण सड़कें बाधित हो सकती हैं. कहीं-कहीं सामुदायिक सेवाएं जैसे बिजली, पानी आदि भी प्रभावित हो सकते हैं. लोगों को वज्रपात को लेकर विशेष सावधान रहने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :