Ludhiana में जोरदार Blast! धमाके से दहला इलाका, जान बचाकर भागे लोग टिब्बा रोड की कॉलोनी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, गनीमत रही कि नहीं हुआ जानी नुकसान
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। शहर के घनी आबादी वाले टिब्बा रोड की कॉलोनी में हुए जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। धमाके के बाद लोग घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धमाका रसोई गैस सिलेंडर के लीक होने के कारण हुआ, जिससे घर में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि इस भयावह हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रही है। हादसे से दहशत में आए स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा उपायों को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
