सोनिया गांधी को भी नहीं पता कि राहुल गांधी छुट्टी पर कहां जाते हैं : अमित शाह

0
amit saha

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी को ‘महामिलावटी’ नेता बताते हुए उन पर बड़ा हमला बोला है. सोमवार को उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा, ‘देश में तापमान बढ़ता है तो वे (राहुल गांधी) छुट्टी लेकर देश के बाहर चले जाते हैं… उनकी मां (सोनिया गांधी) भी उन्हें नहीं ढूंढ सकतीं.’ इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में अमित शाह ने कहा कि उन्होंने 20 सालों छु्ट्टी नहीं ली है.

अमित शाह ने सपा-बसपा गठबंधन को भी निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां उत्तर प्रदेश में बाहुबली नेताओं को टिकट देती रही हैं. शाह ने दावा किया कि सपा और बसपा उत्तर प्रदेश में ‘भू माफिया’ की तरह काम करते थे. वहीं, योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि जब से उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘भू माफिया-विरोधी दस्तों’ की तैनाती की है, तब से उत्तर प्रदेश में जमीन का अवैध अतिक्रमण या मकानों पर अवैध कब्जों का सिलसिला रुक गया है.

एनडीटीवी के मुताबिक चित्रकूट और प्रतापगढ़ जिले में की रैलियों के दौरान शाह ने कहा, ‘’महामिलावट’ के लोगों ने बाहुबलियों को टिकट दिए हैं. लेकिन ऐसे लोगों का अब कोई प्रभाव नहीं है. महामिलावटी ये नहीं समझ पा रहे कि उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है. अब यहां योगी सरकार का शासन है. अब बाहुबलियों को उलटा लटका कर सीधा कर दिया जाता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *