सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज की

0
Lalu_Prasad_PTI

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है. चारा घोटाले में दोषी लालू यादव रांची की जेल में बंद हैं. मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज आए फैसले के बाद अब लालू यादव को लोकसभा चुनाव के दौरान जेल में ही रहना होगा.

सीबीआई ने आरजेडी प्रमुख की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया था कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने पद का काफी ज्यादा गलत इस्तेमाल किया था. उसने दलील दी कि इस समय (लोकसभा चुनाव) की अपनी राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर लालू ने जमानत की मांग की है, लिहाजा उनकी याचिका मंजूर नहीं की जानी चाहिए.

बता दें कि लालू यादव ने मेडिकल आधार पर जमानत की मांग की थी. सुप्रीम कोर्ट से पहले झारखंड हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट में आया था. शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने हाई कोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि लालू की जमानत याचिका पहले भी खारिज की जा चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *