संपादक पर सवाल उठा इमरजेंसी लगाने वाली तानाशाह के पोते ने दिखाया डीएनए: जेटली

0
733617-arun-jaitley-rahul-gandhi

नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इंटरव्यू आने के बाद उठा बयानों का बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इंटरव्यू को लेकर जहां राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के साथ- साथ न्यूज एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया था। अब उनके इसी बयान को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।  जेटली ने ट्विटर पर लिखा कि एक स्वतंत्र संपादक पर हमला करके इमरजेंसी लगाने वाली तानाशाह के पोते ने अपना असली डीएनए दिखा दिया। अब क्यों छद्म उदारवादी मौन है। मुझे इस मुद्दे पर एडिटर गिल्ड की प्रतिक्रया का इंतजार है। 

बता दें कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेससवार्ता करके एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश पर हमला बोलते हुए खुद ही सवाल और जवाब करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद स्मिता प्रकाश ने भी ट्वीट करके कहा था कि उन्हें सबसे पुरानी पार्टी के मुखिया से ऐसी उम्मीद नहीं थी।

इससे पहले राफेल विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए वित्त मंत्री अरुण जैटली ने कहा कि साधारण विमानों की कीमत को को हथियार युक्त विमानों की कीमत के साथ तुलना करना मूर्खतापूर्ण है। 

जेटली ने ट्विटर पर कई सारे ट्वीट करके बिना नाम लेते हुए राहुल गांधी की जानकारी पर सवाल उठाए और कहा कि वह कितना जानते है? और कब जानेंगे? केंद्रीय मंत्री का यह ट्वीट संसद में हुई बहस के बाद आया। संसद में राफेल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने सरकार से पूछा था कि आखिर फाइटर जेट की कीमत 526 करोड़ रूपये से 1600 करोड़ कैसे हो गई? इसी बात का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि कोई मुर्ख व्यक्ति भी साधारण विमानों की तुलना हथियार विमानों के साथ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार के दौरान भी विमान की दो कीमतें थीं, एक बिना हथियारों के और दूसरा हथियार युक्त।

जेटली ने कांग्रेस पर दो अलग चीजों की तुलना करके घोटाला  लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *