शहीद चित्रेश को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को मदद का दिया भरोसा

0
CM Photo 03 dt. 18 February, 2019

देहरादूनः जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल मेजर चित्रेश बिष्ट को हजारों लोगों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हजारों लोग शहीद चित्रेश बिष्ट की शवयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ। राज्य सरकार शहीद के परिजनों का हरसम्भव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश चित्रेश बिष्ट की शहादत के प्रति नतमस्तक है। 16 फरवरी को मेजर चित्रेश जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में आईआई बम को डिफ्यूज करने की कोशिश में शहीद हो गये थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,विधायक गणेश जोशी, महेन्द्र भट्ट ने भी शहीद चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *