वरुण गांधी ने मिलाया राहुल के सुर में सुर, कहा- अमीरों को रेवड़ी और किसानों की जेब में कौड़ी

0
varun-gandhi

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किसानों के हालातों पर कहा है कि देश में 100 बड़े उद्योगपती परिवारों को 67 सालों में सरकार से जितनी आर्थिक मदद मिली है, उसके मुकाबले केवल 17 फीसदी ही किसानों को मिला है। उन्होंने कहा कि देश में अधिकतर योजनाओं का लाभ तो किसानों को मिल ही नहीं पाता है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार वरुण गांधी ने ये बात इंडिया डायलॉग कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा, “क्या आपको पता है कि साल 1952 से लेकर 2019 तक देश के 100 बड़े उद्योगपती परिवारों को जितना पैसा दिया गया, उसका केवल 17 फीसदी ही केंद्र और राज्य के किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर मिला है। अगर ये कोई शर्मनाक आंकड़ा नहीं है, तो मुझे नहीं पता क्या है।” 

सोचना होगा कि देश के आखिरी आदमी तक लाभ कैसे पहुंचे

वरुण ने आगे कहा, “हमें ये सोचना होगा कि देश के आखिरी आदमी तक लाभ को कैसे पहुंचाया जाए। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास के लिए गांव को गोद लीजिए, हमने वो भी किया है। लेकिन देखा है कि चाहे आप सड़क बनाएं, पुलिया बनाएंया फिर सोलर पैनल लगवाएं, तब भी लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं बदलती है। स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में भी बदलाव नहीं होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *